गुरुवार, अप्रैल 1

सानिया का सामना



सनसनी सानिया...

बेचारी ना चाहते हुए भी अक्सर विवादों में फंस जाती है...कुछ लोग विवादों से शोहरत बटोरते हैं और कुछ अनचाहे विवादों में खुद-ब-खुद उलझ जाते हैं...लेकिन सानिया अनचाहे विवादों से अक्सर घिर ही जाती हैं....सानिया की सगाई हुई तो विवाद...सगाई टूटी तो विवाद...दूसरी जगह दिल लगाया तो विवाद...किसी के साथ रिश्तों में बंधी तो विवाद....कोर्ट में खेलने से चूक गई तो विवाद...कपड़ों पर विवाद...खेलने पर विवाद....ऐसा लगता है जैसे सानिया का विवादों से चोली दामन का साथ हो...अब सानिया की जब से शोएब के साथ शादी की खबर आई है..देश में जैसे हड़कंप मच गया है...कहते हैं प्यार सीमाओं को भी लांघ जाता है...अब सानिया का दिल पाक खिलाड़ी शोएब पर आ गया तो इसमें भला उसका क्या कसूर लेकिन हमारे देश के कुछ वरिष्ठ जनों को सानिया की शादी की खबर मात्र से बड़ा गहरा सदमा लगा है...अब महाराष्ट्र में अबू आजमी को ही देख लीजिए...विधायक भी पीछे नहीं है...सपा के नेता भी हाथ धो कर पीछे पड़ गए है..तो भला बाल ठाकरे कुछ कहने से कैसे बाज आते
मराठीयों के मुखपत्र सामना ने तो देश को सुधारने का जैसे ठेका ले लिया है...कुछ भी करो हमारे आदरणीय बाला साहब ठाकरे से पूछ कर करो...नहीं तो वो नाराज हो जाएंगे भाई...सानिया की शादी की भनक लगते ही....बाल ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना में सानिया को सलाहें दे डालीं...मसलन सानिया खेल से ज्यादा अपने तंग कपड़ों को लेकर चर्चा में रही है... शिवसेना ने शादी पर ऐसराज जताते हुए कहा है कि सानिया को अगर भारत से इतना ही प्यार था तो वो पाकिस्तान में शादी क्यों कर रही हैं... वैसे मैं सानिया के सामना में हम बाल ठाकरे के सामना की बात नहीं कर रही...मैं तो सानिया की अग्नी परीक्षा के विषय में बात कर रही हूं...सानिया की शादी में कई अडंगे लग गए हैं... सानिया और शोएब की शादी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मामला गरमा गया है...सबसे बड़ा सलवाल है सानिया किस देश की और से खेलेगी? भारत या पाकिस्तान…! अब सानिया को लेकर सियासत तेज हो गई है...दोनों देश अपनी अपनी दावेदारी जता रहे हैं...चुनाव सानिया को करना है...






वैसे सानिया को चाहने वाले भी उनके तंग कपड़ों पर टिप्पणी करने से बाज नहीं आते...अगर सानिया तंग कपड़े पहनती है...टैनिस कोर्ट में मिनी स्कर्ट पहनती है और उन्हें देखकर उनके चाहनेवालों को परेशानी होती हैं तो मैं उनके चाहनेवालों से यही कहूंगी..देश में कितनी ही सानिया मिर्जा है जिनके पास तन ढकने के लिए कपड़े नहीं है...उनमें से कितने ऐसे लोग हैं जो आगे बढ़कर उनका तन ढकने के लिए कपड़े दान करते हैं...सानिया सेलिब्रिटि है तो उसके कपड़ों से परेशानी भला क्यों ? उसकी मर्जी है वो जैसा पहनना चाहे उसके लिवास पर हम छीटाकशी करने वाले कौन होते हैं ?
सानिया के तंग कपड़ों की फिक्र उनकी सासू मां को भी सताने लगी है...तभी तो उन्होंने कह दिया कि सानिया का विदेश जाना...पराए मर्दों से बातें करना और टेनिस कोर्ट में छोटे कपड़े पहनना उन्हें पसंद नहीं....अरे सासू मां सानिया से आपका बेटा इसलिए शादी करने को तैयार है क्योंकि उसने उसे उसी रूप में पसंद किया है....नहीं तो वो भी तो एक सामान्य लड़की ही होती ना...तब क्या आपका बेटा उसे पसंद करता? नहीं ना...! एक बार बहू को घर तो आ जाने दो फिर प्यार से जो समझाएंगी बहू वैसा ही तो करेगी...है ना...! अब शादी से पहले ही इतनी बंदिशे क्या उचित हैं?.
अभी गांव बसा नहीं कि लुटेरे पहले ही आ गए... जी हां अभी सानिय-शोएब की शादी भी नहीं हुई और पाक ने सानिया को पाकिस्तान की और से खेलना का दावा भी ठोक दिया....पाकिस्तान टेनिस संघ के अध्यक्ष दिलावर अब्बास ने सानिया ही नहीं उनके होनेवाले बच्चों को भी पाक टीम में शामिल करने के सपने संजो लिए... हालांकि सानिया और सानिया के पिता ने स्पष्ट किया है कि वो भारतीय टीम की ओर से ही ऑलंपिक खेलेंगी...
वहीं सानिया के लिए नई मुसीबत बन गई उनकी सौतनें....अहमद सिद्धकी के बाद अब आयशा सिद्धकी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शोएब की पहली पत्नी होने का जावा किया...तो दूसरी तरफ फिल्म अभिनेत्री सयाली भगत ने शोएब से रिश्तों की बात कुबूल ली...क्या होगा सानिया का...बेचारी कैसे झेल पाएगी ये अग्नी परीक्षा....और अगर अग्नी परीक्षा में खरी उतर भी गई तो अटकलें लगाई जा रही है कि ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगी...क्योंकि रीना राय ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी की और बाद में उनका तलाक हो गया...
खैर सानिया की शादी की खबर से देश को झटका तो लगा ही है...साथ ही सबसे ज्यादा धक्का लगा है हमारे देश के युवा वर्ग यानी नौजवानों को...सानिया के बैनर पोस्टर से प्यार करने वाले कितने ही मजनुओ का दिल टूट कर चकना चूर हो गया है....सानिया की सगाई टूटने के बाद जहां उन्हें थोड़ी आस बंधी थी.....सानिया की शादी की खबर रही सही कसर भी खत्म कर दी....

4 टिप्‍पणियां:

  1. सानिया को विवाद मुबारक हो।

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामीअप्रैल 02, 2010

    सानिया पाक से खेले तो बेह्तर .शादी के बाद वो वहा की नागरिक हो जायेगी

    जवाब देंहटाएं
  3. saania ke pati ka naam shraab nahi, shoeb Malik hai, sudhar karen.

    जवाब देंहटाएं
  4. beti ki shadi jahan hoti hai wahi wahi uska ghar hita hai is liye saniya ko pakistan ki janib se hi khelna chahiye.

    जवाब देंहटाएं